BD News : बरसात न होने व डीजल का भाव अधिक होने से किसानों का धान की रोपाई से मोहभंग होने लगा है। अधिक तापमान होने से धान की पौध पीली पड़कर खराब हो रही है।- Farrukhabad News
अमृतपुर क्षेत्र में अधिकांश किसान फसलों की सिचाई पंपिग सेट से ही करते हैं। दो चार फीसद किसानों ने सिचाई के लिए सबमर्सिबल की व्यवस्था की है। तापमान अधिक होने व उमस भरी गर्मी के कारण धान की पौध खराब हो रही है। जिससे किसान चितित हैं। साल दर साल बारिश कम होने से किसानों का धान की फसल से मोहभंग हो रहा है।-Farrukhabad News
Also Read This : Farrukhabad News : दो वर्ष पूर्व बनाई गई पंचवटी मवेशियों की बनी शरणस्थली-Fbd News – (rajnititak.in)
Farrukhabad News Fbd News jni news fbd jni news farrukhabad fbd news today fbd news farrukhabad fbd news farrukhabad today jni news today farrukhabad फर्रुखाबाद न्यूज़ मेरापुर थाना
जिससे किसानों ने धान की पौध ही कम लगाई है। बारिश के इंतजार में धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। डीजल के भाव आसमान छूने से धान की रोपाई करनी की किसान हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। बरसात कम होने से धान का उत्पादन कम हो जाता है और लागत बढ़ जाती है। जिससे किसानों को लागत भी नहीं मिल पाती है। गांव जिठौली के मदनपाल सिंह ने बताया कि बरसात के इंतजार के बाद सबमर्सिबल के पानी से धान की रोपाई शुरू करा दी है, लेकिन बारिश कम होने से धान का उत्पादन घट जाता है। कुम्हरौर के प्रभाकर त्रिवेदी कहते हैं कि एक खेत में सबमर्सिबल लगा है। पंपिग सेट से सिचाई बहुत महंगी पड़ती है और उत्पादन भी कम हो जाता है।
जिससे धान की फसल कम कर दी है। अमृतपुर के भूपेंद्र सिंह कहते हैं कि डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं। जिससे धान की लागत बहुत बढ़ गई है और बारिश कम होने से उत्पादन कम हो जाता है। जिससे किसानों की लागत भी नहीं निकल पाती है।
Farrukhabad News Fbd News jni news fbd jni news farrukhabad fbd news today fbd news farrukhabad fbd news farrukhabad today jni news today farrukhabad फर्रुखाबाद न्यूज़ मेरापुर थाना
News Source : https://www.jagran.com/uttar-pradesh/farrukhabad-paddy-planting-affected-waiting-for-rain-21806060.html